• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीकृष्ण के स्वरूप में मंत्री तेज प्रताप ने खेली होली, लालू की कुर्ता फाड़ होली भी रही चर्चित

Minister Tej Pratap played Holi in the form of Shri Krishna, tearing Lalu kurta was also famous - Patna News in Hindi

पटना। रंगों का त्योहार होली बिहार में धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर से लेकर कस्बों, गांव तक में अबीर गुलाल उड़ रहे हैं। इस बीच, वन और पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने जमकर होली खेली। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की कुर्ताफाड़ होली की चर्चा अभी भी होती है। लालू प्रसाद के आवास पर पहले कुर्ताफाड़ होली का आयोजन होता था, जिसमें नेता से लेकर कार्यकर्ता तक पहुंचते थे। इस होली में फिलहाल लालू हालांकि स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली में हैं। इधर, मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने सरकारी आवास पर होली का रंग जमाया। उन्होंने इस अवसर पर भगवान कृष्ण की वेषभूषा धारण की और ब्रज की मशहूर लट्ठमार होली खेली। तेजप्रताप मोर के पंख लगा मुकुट धारण किए हुए थे और जमकर होली खेली।
यादव अलग ही अंदाज में होली खेलते हुए नजर आए। होली के जश्न में उन्होंने जमकर लट्ठमार होली खेली। इस मौके पर कन्हैया बने तेज प्रताप यादव गोपियों और ग्वालों से घिरे थे। उन्होंने होली के इस अवसर पर बांसुरी भी बजाई। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जश्न में शामिल होने आए लोग भी होली के रंग में सराबोर हुए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Minister Tej Pratap played Holi in the form of Shri Krishna, tearing Lalu kurta was also famous
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patna, holi, bihar, former chief minister, lalu prasad yadav, minister tej pratap yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved