• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

तेजप्रताप यादव ने कहा,बिहार में 'महाजंगलराज', अब मुझे भी लगता है डर

पटना। बिहार के पूर्व स्वास्थ्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को भी अब बिहार में डर लगने लगा है। तेजप्रताप ने यहां बुधवार को कहा कि बिहार में अब आम लोगों के साथ ही नेता की भी कब हत्या हो जाए कोई नहीं जानता। यहां कोई सुरक्षित नहीं है। उन्हें भी अब डर लगता है। पटना स्थित राजद कार्यालय में प्रतिदिन जनता दरबार लगा रहे तेजप्रताप ने बुधवार को भी जनत दरबार लगाया और लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए राज्य में कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "बिहार में महाजंगलराज है। राज्य में कोई भी सुरक्षित नहीं है, मुझे भी डर लग रहा है। मैं अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग करता हूं।" उन्होंने अपने अंदाज में कहा, "मुख्यमंत्री चाचा तो खुद अपने आप को आम आदमी कहते हैं, तो वे इतने लाव-लश्कर के साथ क्यों चलते हैं? मेरे पास तो छोटी सुरक्षा है। मुझे भी अब डर लगता है। चाचा से मैं भी अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग करता हूं।" उन्होंने कहा कि बिहार में ऊपर से लेकर नीचे तक के अधिकारी भ्रष्ट हो गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tej Pratap yadav said, Mahajangaraj in Bihar, now I feel afraid
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tej pratap yadav, mahajangaraj in bihar, lalu prasad yadav, chief minister nitish kumar, लालू प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजप्रताप यादव, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved