• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, भाजपा के दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Sushil Modi mortal remains reached Patna, BJP stalwarts paid tribute - Patna News in Hindi

पटना । बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर मंगलवार को पटना हवाई अड्डा पहुंचा। प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित प्रदेश भाजपा के कई दिग्गज नेता हवाई अड्डा पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सुशील मोदी का पार्थिव शरीर दोपहर विशेष विमान से पटना पहुंचा। उनके पार्थिव शरीर के पहुंचने के पहले ही भाजपा के कई नेता हवाई अड्डा पहुंच गए थे। पार्थिव शरीर के पहुंचने के बाद नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में दोनों उप मुख्यमंत्री के अलावा विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, मंत्री मंगल पांडेय, विवेक ठाकुर, नीरज बबलू, मनोज शर्मा, पूनम सिंह सहित बड़ी संख्या में नेता शामिल रहे। यहां से पार्थिव शरीर एक सजे वाहन से रवाना हुआ।
बताया गया कि पटना पहुंचने के बाद सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पहले उनके निजी आवास ले जाया जाएगा, जहां उनके परिजन और लोग अंतिम दर्शन कर सकेंगे। यहां से उनका पार्थिव शरीर भाजपा प्रदेश कार्यालय ले जाया जाएगा, जहां पार्टी के लोग अंतिम दर्शन करेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।
इसके बाद उनका पार्थिव शरीर विधानसभा होते हुए दीघा घाट ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सोमवार को सुशील कुमार मोदी का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह पिछले कई महीनों से कैंसर से पीड़ित थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sushil Modi mortal remains reached Patna, BJP stalwarts paid tribute
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sushilmodidied, sushil modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved