• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रोहिणी आचार्य ने कहा, बिहार में अब भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों को पनाह मिल रही है

Rohini Acharya said, now corrupt people and rapists are getting shelter in Bihar. - Patna News in Hindi

पटना । लालू प्रसाद की बेटी और राजद से सारण प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने मंगलवार को बिहार की एनडीए सरकार पर भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों को पनाह देने का आरोप लगाया। रोहिणी आचार्य सारण में चुनाव प्रचार कर रही थीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “नीतीश कुमार के राज में भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों को पनाह दी जा रही है। मुजफ्फरपुर बालिका गृह पर क्यों नहीं बोलते वो लोग? बीजेपी अपनी ताकत दिखा कर चुनाव लड़ती है, हम जनता के प्रेम से चुनाव लड़ते हैं। ईडी, सीबीआई के साथ बीजेपी चुनावी मैदान में जाती है।”
तेजस्वी को पानी पिलाने वाले सम्राट चौधरी के बयान पर रोहिणी ने कहा कि सम्राट चौधरी क्या करते थे, यह फर्जी डिग्री वाले हैंं। फ्रॉड हैं ये लोग। तेजस्वी ने ऐसा पानी पिलाया कि पीएम को भी लालू परिवार को घेरना पड़ रहा है।
इसके साथ ही अश्विनी चौबे की नाराजगी पर रोहिणी आचार्य ने कहा कि वो हमें आशीर्वाद दें, वो बड़े हैं, हम चाहते हैं वो हमारा चुनाव प्रचार करें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rohini Acharya said, now corrupt people and rapists are getting shelter in Bihar.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, rohini acharya, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved