• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में भाकपा की 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' रैली को नीतीश कुमार करेंगे संबोधित, लालू के भी आने की संभावना

Nitish Kumar will address CPIs Remove BJP, Save Country rally in Bihar, Lalu also likely to come. - Patna News in Hindi

पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की दो नवंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' रैली में जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल होंगे। रैली में भाग लेने के लिए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को भी आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रैली को संबोधित करने की अपनी सहमति दे दी है। भाकपा के बिहार प्रदेश सचिव रामनरेश पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और रैली में आने की सहमति दी है।
उन्होंने कहा कि रैली में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, राजद के राज्य अध्यक्ष जगदानंद सिंह, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश प्रसाद कुशवाहा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को भी आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है।
पांडेय ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा, राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान सहित कई वरीय नेता रैली को संबोधित करेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की जन विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए रैली आयोजित की जा रही है। रैली की तैयारी पूरे राज्य में जोर शोर से चल ही है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nitish Kumar will address CPIs Remove BJP, Save Country rally in Bihar, Lalu also likely to come.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patna, cpi, bjp hatao, desh bachao rally, jdu leader, bihar, chief minister nitish kumar, india alliance, rjd president, lalu prasad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved