• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ, देश मे जातीय जनगणना कराने के निर्णय पर जताई प्रसन्नता

Nitish Kumar praised PM Modi a lot, expressed happiness over the decision to conduct caste census in the country - Patna News in Hindi

बिक्रमगंज । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी यहां कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं। इन सबकी कुल लागत 48,500 करोड़ से अधिक है। उन्होंने कहा कि बिहार लगातार विकास कर रहा है। उन्होंने इस क्रम में विपक्ष पर निशाना साधा। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोहतास के बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने पीएम मोदी के यहां पहुंचने पर प्रसन्नता जताई और कहा कि यह बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से बिहार की जनता को काफी फायदा होगा। इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "एक बार याद दिलाना चाहता हूं कि जब हम लोगों की सरकार नवंबर 2005 में बनी, उसके बाद कितना काम हुआ। इससे पहले कोई काम हुआ था? हम लोगों ने महिलाओं के लिए कितना काम किया है। महिलाओं के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू करवाई गई। अब वे पढ़ रही हैं, नौकरी ले रही हैं। हम लोग बिहार के विकास के काम कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया है। सड़कों और पुलों का निर्माण करवाया गया। सभी घरों तक नल का जल, बिजली पहुंचाई गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के जातीय जनगणना कराने के फैसले पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि मैं इसके लिए पीएम मोदी को नमन करता हूं। वहीं विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दूसरी पार्टी के लोग क्रेडिट लेने में लगे हुए हैं। हमने पहले ही जातीय गणना कराने का निर्णय लिया था, बिहार में इसे प्रमुखता से करवाया गया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपस्थित लोगों को किसी के बहकावे में नहीं आने के लिए भी सचेत किया। उन्होंने लोगों से खड़े होकर पीएम मोदी का अभिवादन करने की गुजारिश की। सभी लोगों ने खड़े होकर पीएम मोदी का अभिवादन किया। मंच पर उपस्थित पीएम मोदी ने भी खड़े होकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 48,520 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nitish Kumar praised PM Modi a lot, expressed happiness over the decision to conduct caste census in the country
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nitish kumar, pm modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved