• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिक्षक भर्ती में अनियमितता को नीतीश कुमार ने नकारा, कहा, सभी नियुक्तियां अच्छे से हो रही

Nitish Kumar denied irregularities in teacher recruitment, said, all appointments are being done well. - Patna News in Hindi

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष के शिक्षक भर्ती में हुई अनियमितता के आरोपों को पूरी तरह से नकारते हुए कहा कि सभी नियुक्तियां अच्छे से हो रही है। गुरुवार को बिहार में एक लाख से अधिक शिक्षक नियुक्ति पत्र बांटा जाना है। पटना में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीतीश कुमार ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे जब साथ में थे तब इस बारे में नहीं बोलते थे। उन्होंने कहा कि ऐसा बोलने के लिए उन्हें बोला जाता है इसलिए बोल रहे हैं। अनियमितता की बात को नकारते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। सभी नियुक्तियां अच्छे से हो रही हैं।
नीतीश कुमार ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि नियुक्तियों का काम बहुत ही तेजी और अच्छे से हो रहा है। विपक्ष इस मुद्दे पर अंट-शंट इसलिए बोल रहा है क्योंकि उन्हें ऊपर से ऐसा बोलने के लिए से कहा जाता है।
गुरुवार को बीपीएससी द्वारा चयनित एक लाख से अधिक लोगों के बीच शिक्षक नियुक्ति पत्र बांटा जाना है। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में करीब 25 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि विपक्ष लगातार शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी का आरोप लगा रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nitish Kumar denied irregularities in teacher recruitment, said, all appointments are being done well.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patna, bihar, chief minister nitish kumar, teacher recruitment, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved