• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लालू ने फिर बोला नीतीश सरकार पर हमला, कहा-बिहार में ‘महाजंगलराज’

Mahajanalraj in Bihar: Lalu - Patna News in Hindi

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने यहां शुक्रवार को एक बार फिर बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में सुशासन की बात करना निरर्थक है। राज्य में ‘महाजंगलराज’ चल रहा है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘राज्य में व्यवसाय (कारोबार) की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। राज्य के लोग सरकार की नीतियों से बहुत परेशान हो चुके हैं। बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। प्रत्येक दिन किसी न किसी व्यवसायी की हत्या हो रही है।’’ उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात पटना में ‘खादिम शोरूम’ के मालिक जितेंद्र गांधी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके विरोध में गुरुवार को राजा बाजार क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रखी गई थीं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। लालू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्र सिन्हा के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि देश में नोटबंदी और जीएसटी के बाद देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mahajanalraj in Bihar: Lalu
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nitish kumar government, bihar government, lalu prasad yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved