• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

लालू ने कसा तंज, भाजपा ‘ताज’ की बात करे, तुम ‘कामकाज’ की बात करना

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक संगीत सोम के ताजमहल को लेकर विवादास्पद बयान पर तंज कसते हुए आम लोगों से अपनी बात कहने की अपील की है। लालू ने मंगलवार को लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अगर ताज की बात करे, तब तुम कामकाज की बात करना। लालू ने केंद्र सरकार के कार्यो पर प्रश्न उठाते हुए अपने अंदाज में अपनी बातों को पैरोडी की तर्ज पर ट्वीट किया, वो ताज की बात करें तो तुम कामकाज की करना। वो गाय की कहें तो तुम आय की कहना। लालू ने इशारों ही इशारों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय शाह की कंपनी की आय में अचानक हुई भारी वृद्धि पर कटाक्ष करते हुए पैरोडी के अंदाज में ट्वीट कर आगे लिखा, वो शाहजहां की बात करें, तो तुम जयशाह पर अड़े रहना। मेरठ के सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने मुगलकालीन शासकों के इतिहास को देश के लिए कलंक बताते हुए कहा है कि इतिहास से मुगलकालीन शासकों को निकालकर अब उत्तर प्रदेश में हिंदुओं के इतिहास को दर्शाया और पढ़ाया जाएगा।12वीं पास सोम इस तरह बात करते हैं, जैसे उन्हें इतिहास का गहन अध्ययन हो और इतिहास अब इतिहासकार नहीं, सरकार लिखेगी। उनकी सरकार इतिहास को बदल सकती है। मुजफ्फनगर और मेरठ दंगों से चर्चा में आए संगीत सोम भाजपा के लिए इतने महत्वपूर्ण विधायक हैं कि उन्हें केंद्र सरकार से जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-lalu attack on bjp over taj mahal controversy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rjd chief, lalu prasad yadav, taj mahal controversy, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved