• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार नगर निकाय चुनाव को लेकर जदयू अध्यक्ष ने भाजपा पर कसा तंज, कहा, साजिश हुई असफल

JDU president taunts BJP regarding Bihar civic body elections, said conspiracy failed - Patna News in Hindi

पटना । बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर शुरू सियासत रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसे लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप जारी है। इस बीच, शनिवार को जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुनाव रोकने की भाजपा की साजिश असफल हो गई। ललन सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़े वर्ग के आरक्षण को समाप्त कराने और चुनाव रुकवाने के प्रयास में भाजपा विफल हो गई है। उन्होंने में अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा, "सुशील जी, नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़े वर्ग के आरक्षण को समाप्त कराने और चुनाव रुकवाने के प्रयास में भाजपा विफल हो गई है।" उन्होंने आगे कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में नगर निकाय चुनाव स्थगित कराने एवं एकलपद पर आरक्षण समाप्त करने के लिए एसएलपी दायर कर तुरंत सुनवाई के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की साजिश और षड्यंत्र का पर्दाफाश और प्रयास असफल हो गया है।
उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। न्यायालय ने कहा के तय तिथि पर ही इस मामले की सुनवाई होगी।
इधर, बिहार निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव के लिए तिथि घोषित कर दी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-JDU president taunts BJP regarding Bihar civic body elections, said conspiracy failed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalan singh, jdu, bjp, bihar civic body elections, conspiracy failed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved