• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में जदयू विधायक ने लगाया प्रलोभन और अपहरण का आरोप, मामला दर्ज कराया

JDU MLA in Bihar accused of luring and kidnapping, case registered - Patna News in Hindi

पटना, । बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। इसी बीच जदयू के विधायक सुधांशु शेखर ने दो अन्य विधायकों के अपहरण का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी पटना के कोतवाली थाना में दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने प्रलोभन का भी आरोप लगाया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 11 फरवरी को हरलाखी क्षेत्र के विधायक सुधांशु शेखर के लिखित बयान पर एक प्राथमिकी कोतवाली थाना में दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में इंजीनियर सुनील कुमार और संजीव पर दो विधायक बीमा भारती और दिलीप राय का अपहरण करने का आरोप लगाया गया है।
सुधांशु ने अपने आवेदन में ये भी आरोप लगाया है कि जदयू के कई अन्य विधायकों को तोड़ने के लिए 10-10 करोड़ रुपए का प्रलोभन भी दिया जा रहा है। कोतवाली के डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। जो भी आरोप लगाए गए हैं, सभी बिंदुओं पर अनुसंधान किया जाएगा। पूरी सत्यता की जांच कर आगे की कारवाई की जाएगी। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-JDU MLA in Bihar accused of luring and kidnapping, case registered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jdu mla in bihar \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved