• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार के पश्चिमी चंपारण में ससुराल वालों ने महिला को आग लगाई, हालत गंभीर

In-laws set woman on fire in West Champaran, Bihar, condition critical - Patna News in Hindi

पटना, । बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में एक महिला को उसके पति और उसके दो ससुराल वालों ने आग लगा दी। इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई।पुलिस ने रविवार को बताया कि वह पीड़िता के पति सहित दो आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रही है। उन पर हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश और दहेज निषेध अधिनियम के तहत आरोप लगाया है। पीड़िता किरण देवी ने रविवार को बयान दिया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसके पति जितेंद्र कुमार, उनकी मां और बहन ने उसे जिंदा जला दिया। महिला ने कहा मेरे पति और ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। शनिवार की रात उन्होंने मेरी गर्दन पकड़ ली और बेडरूम के अंदर मुझ पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, मगर किसी तरह जान बच गई। हालांकि, उसने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। पड़ोसी तुरंत घर पहुंचे और उसे बचाया। इसके बाद तुरंत पीड़िता को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
नौतन थाना प्रभारी खालिद अख्तर ने कहा खड़हा टोला गांव में एक महिला को जिंदा जलाने के प्रयास के आरोप में हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला पारिवारिक विवाद और दहेज से जुड़ा है। इस संबंध में तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। हम तीसरे आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़िता का जीएमसीएच बेतिया में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In-laws set woman on fire in West Champaran, Bihar, condition critical
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar crime news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved