• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में लुटेरों ने हिमगिरि एक्सप्रेस के एसी कोच को बनाया निशाना, यात्रियों से लूटे कीमती सामान

In Bihar, robbers targeted AC coach of Himgiri Express, looted valuables from passengers. - Patna News in Hindi

पटना, । लुटेरों के एक गिरोह ने बुधवार को बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस के एसी कोच को निशाना बनाया और यात्रियों से नकदी, आभूषण और मोबाइल फोन लूट लिए।यह घटना दिनदहाड़े हुई, कोच के अंदर जीआरपी कर्मी और टीटीई मौजूद थे, मगर उन्होंने कुछ नहीं किया।वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे बिहिया और बक्सर रेलवे स्टेशनों के बीच जंजीर खींचकर ट्रेन रुकवाई और कूदकर भाग गए।पीड़ित लोग एक बारात का हिस्सा थे, जो हिमगिरि एक्सप्रेस के बी1 एसी 3 कोच में यात्रा कर रहे थे।बक्सर के एक जीआरपी अधिकारी ने कहा, "जांच के दौरान पता चला कि कुछ लुटेरे पटना रेलवे स्टेशन पर चढ़े थे। उन्होंने डकैती के लिए बारात को निशाना बनाया था। जब ट्रेन आरा रेलवे स्टेशन पहुंची, तो गिरोह के कुछ सदस्य भी ट्रेन में चढ़ गए और लूटपाट करने लगे। उनके पास लोहे की छड़ें और हथियार थे। उन्होंने कुछ यात्रियों के साथ बेरहमी से मारपीट की और नकदी, गहने और कई मोबाइल फोन और दो सूटकेस जबरन छीन लिए।"लूट के बाद पीड़ितों ने जीआरपी और टीटीई से शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और ट्रेन के बक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर एफआईआर दर्ज कराने को कहा गया।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In Bihar, robbers targeted AC coach of Himgiri Express, looted valuables from passengers.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himgiri express, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved