• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हेमंत सोरेन को जमानत मिली है, कोर्ट ने उन्हें बरी नहीं किया : नीरज कुमार

Hemant Soren has got bail, the court has not acquitted him: Neeraj Kumar - Patna News in Hindi

पटना । जमीन घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी है। उनकी जमानत पर बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का कहना है कि कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है, बरी नहीं किया है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने शुक्रवार को यहां कहा कि उनको जमानत मिली है, यह न्यायपालिका का फैसला है। हेमंत सोरेन के ऊपर जो आरोप हैं उससे कोर्ट ने उन्हें बरी नहीं किया है। आदिवासी समुदाय के लोग अपने जल-जीवन-जंगल की लड़ाई लड़ते हैं और उनके नेता माल बटोरने में लगे रहते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने कम से कम इस्तीफा दे दिया था, लेकिन इन्हीं के गठबंधन के केजरीवाल शराब घोटाले में जेल में बंद हैं, लेकिन अब तक इस्तीफा नहीं दिया; उन्होंने तो लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया।
बता दें, झारखंड हाई कोर्ट ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अदालत ने याचिका पर तीन दिन तक बहस और सुनवाई पूरी करने के बाद 13 जून को फैसला सुरक्षित रख लिया था। हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाले में 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार किया था। तब से वह रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hemant Soren has got bail, the court has not acquitted him: Neeraj Kumar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: neeraj kumar, hemant soren, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved