• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार के कटिहार जिले में दो कुख्यात गिरोहों के बीच गैंगवार, पांच की मौत

Gang war between two notorious gangs in Bihar Katihar district, five killed - Patna News in Hindi

पटना, । बिहार के कटिहार जिले में शुक्रवार को दो कुख्यात गिरोहों के बीच हुए गैंगवार में कम से कम पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। पीकू यादव और मोहना ठाकुर का गिरोह झारखंड के कटिहार और साहेबगंज जिले में सक्रिय है। क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर वह कई बार आपस में भिड़ चुके हैं। बरारी थाने के मोहना चांदपुर गांव में दोनों गिरोहों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई, जब पीकू यादव गिरोह के कम से कम 40 हथियारबंद लोगों ने मोहना ठाकुर गिरोह के 10 लोगों को रोका और उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी। मोहना ठाकुर गिरोह के सदस्यों ने मौके से बकिया गांव की ओर भागने की कोशिश भी की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि झड़प के बाद एक शव बरामद कर लिया गया है। हालांकि, ग्रामीणों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि गैंगवार में कम से कम पांच लोग मारे गए जिनके शव अभी तक बरामद नहीं किए गए हैं। मृतक कथित तौर पर मोहना ठाकुर गिरोह से जुड़े थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gang war between two notorious gangs in Bihar Katihar district, five killed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gangwar, bihar crime news, bihar hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved