पटना, । बिहार के कटिहार जिले में
शुक्रवार को दो कुख्यात गिरोहों के बीच हुए गैंगवार में कम से कम पांच
लोगों के मारे जाने की खबर है।
पीकू यादव और मोहना ठाकुर का गिरोह झारखंड के कटिहार और साहेबगंज जिले में
सक्रिय है। क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर वह कई बार आपस में भिड़ चुके हैं।
बरारी
थाने के मोहना चांदपुर गांव में दोनों गिरोहों के बीच गोलीबारी शुरू हो
गई, जब पीकू यादव गिरोह के कम से कम 40 हथियारबंद लोगों ने मोहना ठाकुर
गिरोह के 10 लोगों को रोका और उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों तरफ से
फायरिंग होने लगी। मोहना ठाकुर गिरोह के सदस्यों ने मौके से बकिया गांव की
ओर भागने की कोशिश भी की।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि झड़प के बाद एक
शव बरामद कर लिया गया है। हालांकि, ग्रामीणों ने स्थानीय मीडिया को बताया
कि गैंगवार में कम से कम पांच लोग मारे गए जिनके शव अभी तक बरामद नहीं किए
गए हैं। मृतक कथित तौर पर मोहना ठाकुर गिरोह से जुड़े थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे