• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

RJD MLA के विवादित बयान के समर्थन में उतरे शिक्षा मंत्री

Education Minister came out in support of RJD MLAs controversial statement - Patna News in Hindi

पटना। अयोध्या में भव्य राम मंदिर को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रहा। राजद के विधायक फतेह बहादुर सिंह के मंदिर को लेकर कही गई व‍िवादि‍त बातों वाले पोस्टर को अब बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने समर्थन किया है। रोहतास के डेहरी में रविवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि फतेह बहादुर ने सावित्री बाई फुले की बात दोहराई थी न कि अपनी कोई बात बोली थी। उन्होने कहा था कि मंदिर का रास्ता मानसिक गुलामी का रास्ता होता है और स्कूल का रास्ता प्रकाश का रास्ता दिखाता है। उन्होंने कहा कि अब एकलव्य को अंगूठा दान नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि साजिशकर्ता याद रखें बहुजन समाज का इतना पसीना बहेगा कि समंदर बन जाएगा। इधर, जदयू शिक्षा मंत्री के इस समर्थन से तिलमिलाई नजर आ रही है। जदयू के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि स्कूल का रास्ता प्रकाश का रास्ता दिखाता है, लेकिन ज्ञान होना जरूरी है। ज्ञान नहीं होगा तो न कुरान पढ़ पाएंगे न धार्मिक अन्य ग्रंथ।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मंदिर की घेराबंदी करती है तो कब्रिस्तान की भी करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देने वालों को गांव में ठाकुरबाड़ी की ओर भी नहीं देखना चाहिए, क्योंकि वहां रामलला रहते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Education Minister came out in support of RJD MLAs controversial statement
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rjd, patna, ayodhya, chandrashekhar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved