• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बिहार: नोटबंदी की वर्षगांठ पर कांग्रेस का मार्च, बीजेपी ने फूंके विपक्षी नेताओं के पुतले

पटना। केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी लागू किए जाने का एक वर्ष पूरा होने पर बुधवार को यहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल काला दिवस मना रहे हैं। इसके तहत विपक्षी दल के नेताओं ने पैदल मार्च निकाला। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस दिन को कालाधन विरोध दिवस के रूप में मनाते हुए विपक्षी नेताओं के पुतले फूंके। राजद के नेतृत्व में बिहार के विपक्षी दल नोटबंदी को जनविरोधी करार देते हुए पैदल मार्च निकाले। पटना के ज़े पी़ गोलंबर के पास राजद, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता इक_ा हुए और वे यहां से जुलूस की शक्ल में कारगिल चौक होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचे। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिसकर्मियों ने रोकना चाहा, लेकिन कार्यकर्ता आगे बढ़ते रहे। अंत में पटना जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विपक्षी दलों ने अपना मार्च समाप्त किया। पैदल मार्च में शामिल राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि नोटबंदी से गरीबों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि आज देश के युवा, किसान और व्यापारी वर्ग सडक़ पर उतरकर इसका विरोध कर रहे हैं। इधर, कांग्रेस के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहा कि नोटबंदी के बाद देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। महंगाई बढ़ी है और लोग परेशान हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-demonitisation anniversary: in Bihar RJD hold Protest March and BJP leaders burn opposition effigy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: demonitisation anniversary, rjd hold protest march, bihar bjp leaders burn opposition effigy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved