• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार: रोपवे टूटने की घटना पर सरकार सख्त; इंजीनियर सस्पेंड, कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

Bihar: Government takes strict action over ropeway collapse; Engineer suspended, company to be blacklisted - Patna News in Hindi

पटना । बिहार के रोहतास में निर्माणाधीन 13 करोड़ रुपए की रोपवे ट्रायल के दौरान धराशाई होने की घटना पर सरकार ने कार्रवाई की है। बिहार पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने जांच में दोषी पाए गए इंजीनियरों और ठेकेदार पर कार्रवाई करने की बात कही है। मंत्री ने मंगलवार को कहा कि रोपवे ट्रायल के दौरान टूटा था और यह घटना लापरवाही का नतीजा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हादसे के बाद सरकार ने तत्काल जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट में संवेदक यानी निर्माण कंपनी के साथ-साथ पथ निर्माण विभाग के इंजीनियरों की गंभीर लापरवाही का खुलासा हुआ। रिपोर्ट में तकनीकी गड़बड़ी और ट्रायल के दौरान सुरक्षा नियमों में चूक की बात सामने आई है। पटना में मीडिया बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच में दोषी पाए जाने के बाद परियोजना से जुड़े प्रोजेक्ट इंजीनियरों को सस्पेंड करने का फैसला लिया गया। साथ ही, जिस निर्माण कंपनी ने रोपवे का काम किया था, उसे ब्लैकलिस्टेड करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई।
उन्होंने बताया कि जिस डिज़ाइन से यह बनाया जा रहा था, उसमें भी खामियाँ रही हैं, जिसके कारण यह स्थिति आई है। उन्होंने बताया कि उसकी भी जांच कराई जा रही है।
बता दें कि रोहतास में निर्माणाधीन 13 करोड़ रुपए का एक रोपवे ट्रायल के दौरान धराशाई हो गया। इस घटना में रोपवे का पिलर और ट्रॉली अचानक गिर गए। यह रोपवे रोहतास प्रखंड मुख्यालय से ऐतिहासिक चौरासन मंदिर तक के दुर्गम रास्ते को सुगम बनाने के लिए बनाया जा रहा था। इसे नए साल में पर्यटकों के लिए खोलने की प्लानिंग थी।
ट्रायल के दौरान रोपवे का पिलर भार सहन नहीं कर सका और ट्रॉली समेत नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि उस समय ट्रॉली में कोई व्यक्ति सवार नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि टल गई।
उल्लेखनीय है कि यह रोपवे रोहतास प्रखंड मुख्यालय से ऐतिहासिक चौरासन मंदिर तक के दुर्गम रास्ते को सुगम बनाने के लिए बनाया जा रहा था। इसे नए साल में पर्यटकों के लिए खोलने की प्लानिंग थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Government takes strict action over ropeway collapse; Engineer suspended, company to be blacklisted
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, bihar government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved