• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार: अवैध शराब निर्माण का पता लगाने के लिए उड़ा ड्रोन सारण जिले में लापता

Bihar: Drone flown to detect illegal liquor manufacturing goes missing in Saran district - Patna News in Hindi

पटना | बिहार में दियारा में अवैध शराब निर्माण का पता लगाने के लिए 4 मई को राजधानी पटना से उड़ान भरने वाला आबकारी विभाग का ड्रोन सारण जिले में लापता हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ड्रोन की आखिरी लोकेशन छपरा शहर में ट्रेस हुआ और तब से यह लापता है। अधिकारी का मानना है कि ड्रोन या तो दुर्घटनाग्रस्त हो गया या खराबी के कारण लापता हो गया। आबकारी विभाग ने शुरुआत में दियारा रेंज में तलाश अभियान शुरू किया। जब वे ड्रोन का पता लगाने में विफल रहे तो उन्होंने 25,000 रुपये के इनाम की घोषणा की।
पटना के आबकारी अधीक्षक रजनीश कुमार ने कहा, हम सारण जिले के दियारा रेंज में युद्धस्तर पर ड्रोन की तलाश कर रहे हैं और लापता ड्रोन के बारे में जानकारी देने वाले को 25,000 रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि गायब हुए ड्रोन में उड़ान शुरू करने की जगह से 100 किमी के दायरे में यात्रा करने और छोटी वस्तुओं के भी स्पष्ट वीडियो और फोटो लेने की क्षमता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Drone flown to detect illegal liquor manufacturing goes missing in Saran district
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, drone flown, detect illegal liquor manufacturing, missing, saran district, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved