• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में नीतीश से अलग होते ही भाजपा ने फिर हिंदुत्व मुद्दों को दी हवा!

As soon as it parted ways with Nitish in Bihar, BJP again gave air to Hindutva issues! - Patna News in Hindi

पटना । बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फिर से अपने पुराने हिंदुत्व के मुद्दों को हवा देने में जुट गई है। ऐसा नही कि भाजपा और जदयू जब साथ थे, तब भाजपा हिंदुत्व के मुद्दे को नहीं छेड़ती थी, लेकिन उस समय दबे स्वर में हिंदुत्व के मुद्दों पर बयान देती थी, लेकिन नीतीश के एनडीए से अलग होते ही केंद्रीय मंत्री, भाजपा के विधायक हरिभूषण सिंह बचौल जैसे नेता इस मुद्दे को लेकर और मुखर हो गए। भाजपा अचानक सीमांचल में घुसपैठ, लव जिहाद, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) के मुद्दे पर नए सिरे से मुखर हो रहे हैं। सीमांचल में शुक्रवार को स्कूलों में बंदी को भी भाजपा ने हवा देना शुरू कर दिया है।
भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बुधवार को लोकसभा में भी इस मुद्दे को उठाया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने लोकसभा में कहा कि बिहार में संविधान की धज्जियाँ उड़ रही है।
उन्होंने कहा कि बिहार में सभी सरकारी स्कूलों के लिए साफ नियम है कि रविवार को बंद होंगें और उर्दू स्कूल शुक्रवार को बंद होंगें। लेकिन पूरे सीमांचल क्षेत्र किशनगंज, पूर्णिया, अररिया सभी जगहों पर शुक्रवार को ही छुट्टी की जा रही है।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने भी राज्य सरकार को लव जिहाद पर घेरते हुए समुदाय विशेष का मनोबल बढ़ाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने बिहार में मतांतरण रोधी कानून यानी एंटी कन्वर्जन लॉ लाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि लव जिहाद की घटनाएं केवल सीमांचल में नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में तेजी से बढ़ रही हैं।
उन्होंने भागलपुर के पिरपैंती में मुस्लिम युवक द्वारा एक महिला की निर्मम हत्या को लेकर भी मुखर हैं।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर शुरू से मुखर रहे हैं, जिसे जदयू हमेशा नकारती रही है। भाजपा के गिरिराज सिंह ने तो भाजपा के बिहार में सत्ता में आने के बाद जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने का वादा किया है।
इस संबंध में भाजपा के प्रवक्ता संतोष पाठक कहते है कि भाजपा उन्हीं समस्याओं को मुद्दा बनाती है जो देश हित में हों और जिसे जनता चाहती है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या देश में जनसंख्या नियंत्रण नहीं किया जाना चाहिए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-As soon as it parted ways with Nitish in Bihar, BJP again gave air to Hindutva issues!
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sanjay jaiswal, nitish kumar, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved