• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत

5 children die due to drowning in pond in Bihar - Patna News in Hindi

मघेपुरा। बिहार के मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई। इन बच्चों की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच बताई जाती है। सभी शवों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मनोहरपुर गांव के रहने वाले पांच बच्चे गुरुवार की दोपहर गांव के ही एक तालाब में कमल फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान तालाब में एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने को लेकर अन्य बच्चे भी गहरे पानी में उतर गए, जिससे सभी पांच बच्चों की मौत हो गई। तलाब में स्नान कर रहे अन्य बच्चों के शोर मचाए जाने के बाद आसपास के लोग जमा हुए और तालाब से सभी बच्चों को निकाला गया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
चौसा के थाना प्रभारी रवीश रंजन ने आईएएनएस को बताया कि मृतकों में नैंसी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, ललिता कुमारी, अस्मिता कुमारी और कृष्णा कुमार शामिल हैं। सभी मनोहरपुर गांव के ही रहने वाले हैं और सभी की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
एक साथ पांच शव देख गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-5 children die due to drowning in pond in Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, 5 children died due to drowning in the pond, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved