• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : नाबालिग बेटी का प‍िता पर दुष्कर्म का आरोप, पिता गिरफ्तार

Bihar: Minor daughter accuses father of rape, father arrested - Patna News in Hindi

छपरा। बिहार के सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र से पिता - पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में एक नाबालिग पुत्री ने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक नाबालिग ने अपने ही पिता पर रिश्ते को ताक पर रखकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि मना करने पर उससे मारपीट भी की गई। थाने में दिए गए आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने दो बार उसके साथ जोर जबरदस्ती की। पीड़िता के विरोध करने पर पिता ने उसके साथ मारपीट की।
इधर, पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की गुरुवार को मेडिकल जांच कराई जाएगी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पीड़िता की मां उसके पिता को छोड़कर पहले ही दूसरी शादी कर चुकी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Minor daughter accuses father of rape, father arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, daughter, rape, crime news in hindi, crime news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved