• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में जमीन पर कांग्रेस कहीं नहीं दिखती : प्रशांत किशोर

Congress is nowhere to be seen on the ground in Bihar: Prashant Kishor - Muzaffarpur News in Hindi

मुजफ्फरपुर। बिहार की राजनीति में अपनी पहचान बनाने में जुटे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर प्रदेश में जन सुराज पदयात्रा कर रहे हैं। इस दौरान मुजफ्फरपुर पहुंचे प्रशांत किशोर ने कहा कि मुझे जमीन पर न कहीं कांग्रेस दिखी न कांग्रेस का झंडा दिखा, न ही कोई कार्यकर्ता और न कार्यक्रम दिखा। मुजफ्फरपुर में जब पत्रकारों ने छात्र नेता रहे कन्हैया कुमार को कांग्रेस में नई जिम्मेदारी देने के संबंध में पूछा तो उन्होंने कहा कि अब किसको कौन सी जिम्मेदारी कौन सा दल दे रहा है, ये तो दलों की अपनी समझ है। उन्होंने कहा कि राजद की जिम्मेदारी तेजस्वी यादव और जगदानंद सिंह पर है। अब ये पद उन्हें क्यों दिए ये तो राजद वाले बता सकते हैं। कांग्रेस वाले बता सकते हैं कि वह बिहार में क्या करना चाहती है?
उन्होंने आगे कहा कि जहां तक मेरा सवाल है तो मैं बिहार में हूं और इसी राज्य में पदयात्रा कर रहा हूं। जहां तक कांग्रेस का सवाल है, हमको बिहार में कांग्रेस कहीं गांव-देहात में नहीं दिखी।
उन्होंने कहा कि मैं पिछले 11 महीने से पदयात्रा कर रहा हूं। मुझे न कहीं कांग्रेस दिखी, न कांग्रेस का झंडा दिखा, न ही कोई कार्यकर्ता दिखा, न ही कोई कार्यक्रम दिखा।
उन्होंने यह जरूर कहा कि इसके बावजूद कांग्रेस बहुत बड़ी पार्टी है अगर बिहार में कोई प्रयास कर रही है तो अच्छा है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस वर्किंग कमिटी में बिहार के तीन नामों को शामिल किया है, जिसमें कन्हैया कुमार भी शामिल हैं।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress is nowhere to be seen on the ground in Bihar: Prashant Kishor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prashant kishor, bihar, congress, muzaffarpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, muzaffarpur news, muzaffarpur news in hindi, real time muzaffarpur city news, real time news, muzaffarpur news khas khabar, muzaffarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved