• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुजफ्फरपुर : सनकी पिता ने अपनी दो बेटियों पर किया चाकू से वार, एक की मौत

Muzaffarpur: Crazy father attacked his two daughters with a knife, one died - Muzaffarpur News in Hindi

मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सनकी पिता ने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। उसकी दो बेटियां हैं, उसने दोनों पर चाकुओं से वार किया। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी अभी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। घटना के बाद बच्ची को तुरंत एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां एक बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, दूसरे का इलाज जारी है। उधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी इसी बात पर आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं कि आखिर कोई पिता ऐसे कैसे कर सकता है? आखिर कोई अपनी ही बेटी को कैसे मौत के घाट उतार सकता है?
फिलहाल, स्थानीय लोग पिता के दिमागी हालत पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से बच रहे हैं, लेकिन इस तरह के मामले में नृशंस वारदात को अंजाम देने वाला शख्स दिमागी रूप से असंतुलित या सनकी पाया जाता है। उधर, पुलिस भी इस पर विस्तृत बयान देने से बच रही है।
मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कारवाई में जुटी हुई है। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर तुरंत एफएसएल की टीम को बुलाया गया, जो फिलहाल वस्तुस्थिति को समझने का प्रयास कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Muzaffarpur: Crazy father attacked his two daughters with a knife, one died
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: muzaffarpur, knife, crime news in hindi, crime news, muzaffarpur news, muzaffarpur news in hindi, real time muzaffarpur city news, real time news, muzaffarpur news khas khabar, muzaffarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved