• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में मिनी बंदूक कारखाने का भंडाफोड़, तस्कर गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

Mini gun factory busted in Bihar, smuggler arrested, many weapons recovered - Munger News in Hindi

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले के शामपुर थाना क्षेत्र में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम ने एक अवैध मिनी बंदूक कारखाने का भंडाफोड़ किया है। यहां से पुलिस ने कई हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की एक टीम ने शामपुर थाना के मंदारे पहाड़ी पर छापामारी कर एक मिनी बंदूक कारखाने का उद्भेदन किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक हथियार तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान मिर्जापुर बरहद गांव निवासी मोहम्मद जाहिद के रूप में की गई है।
एसटीएफ ने 5 देशी पिस्तौल, 2 अर्द्धनिर्मित देशी पिस्तौल, 10 मैगजीन, 1 ड्रिल मशीन, 5 बेस मशीन सहित हथियार बनाने में प्रयुक्त सामानों की बरामदगी की है। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mini gun factory busted in Bihar, smuggler arrested, many weapons recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mini gun factory, bihar, smuggler, crime news in hindi, crime news, munger news, munger news in hindi, real time munger city news, real time news, munger news khas khabar, munger news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved