• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : मोतिहारी में 4.95 लाख रुपये के जाली नोट बरामद, एक गिरफ्तार

Bihar: Counterfeit currency worth ₹4.95 lakh recovered in Motihari, one arrested - Motihari News in Hindi

मोतिहारी । बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस ने जाली नोटों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4.95 लाख रुपये के भारतीय जाली नोट बरामद किए हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात तुरकौलिया थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा जाली नोटों का हेरफेर किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए उसके सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सेमरा स्टेशन के समीप वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर उनमें से एक व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि दूसरे को पुलिस टीम ने पकड़ लिया।
दिलीप कुमार के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शेख अयनुल के रूप में हुई है। वह पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के जनरवा गांव का निवासी है। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से जाली नोटों के 10 बंडल बरामद हुए। इनकी कुल कीमत 4 लाख 95 हजार रुपये बताई गई है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बरामद नोटों को जब्त कर लिया गया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि जाली नोट कहां से लाए गए थे और इनके जरिए किन लोगों तक पहुंचने की योजना थी। साथ ही फरार व्यक्ति की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
इस कार्रवाई में सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में तुरकौलिया थानाध्यक्ष रणजीत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रेणु कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक अमरजीत कुमार और जिला आसूचना इकाई, मोतिहारी की टीम शामिल थी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जाली नोटों के स्रोत और इस कथित कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जांच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Counterfeit currency worth ₹4.95 lakh recovered in Motihari, one arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: motihari, bihar, crime news in hindi, crime news, motihari news, motihari news in hindi, real time motihari city news, real time news, motihari news khas khabar, motihari news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved