• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'पिता का नाम छिपाने में क्यों शर्म आ रही', तेजस्वी यादव पर प्रधानमंत्री मोदी की तीखी टिप्पणी

Why are you ashamed to hide your fathers name Prime Minister Modis sharp comment on Tejashwi Yadav - Katihar News in Hindi

कटिहार । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें 'जंगलराज का युवराज' बताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने राजद के पोस्टरों में लालू प्रसाद यादव की छोटी तस्वीरों को लेकर भी कटाक्ष किया है। बिहार के कटिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "जो सालों साल तक मुख्यमंत्री रहे, बिहार में जंगलराज लाए, उनकी तस्वीरें राजद-कांग्रेस के पोस्टर से या तो गायब हैं या एक कोने में बहुत छोटी लगाई हैं, जो दूरबीन से भी नहीं दिखती हैं।" राजद पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा, "जो इतने बड़े नेता (लालू प्रसाद यादव) थे, जिनके परिवार के सारे लोग चुनाव के मैदान में हैं, फिर ये छुपन-छुपाई क्यों हो रही है? पिता का नाम छिपाने में शर्म क्यों आ रही है? वह कौन-सा पाप है, जिसको राजद के लोगों को बिहार की जनता से छिपाना पड़ रहा है?"
महागठबंधन में तकरार पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजद के पोस्टरों से कांग्रेस लगभग गायब है। कांग्रेस को कट्टा दिखाकर मुख्यमंत्री का उम्मीदवार भी घोषित करा लिया। अब कांग्रेस को उसकी हैसियत भी दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के नामदार पिछले हफ्तों तक बिहार में बड़े-बड़े दावे कर रहे थे, उनकी तस्वीर और दावों को पोस्टर और घोषणापत्र में राजद ने बोना बना दिया है।"
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जो वादे और घोषणाएं राजद के नेता कर रहे हैं, कांग्रेस के लोग ही उन पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। पीएम मोदी बोले, "घोषणापत्र के बारे में जब मीडिया के लोग कांग्रेस नेताओं से सवाल पूछते हैं, तो कांग्रेस वालों का जवाब होता है कि इस बारे में 'जंगलराज के युवराज' से सवाल पूछो।"
प्रधानमंत्री मोदी ने एक और उदाहरण देते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस, दोनों के बीच लंबे समय से भीषण झगड़ा चल रहा है। कांग्रेस के नामदार ने छठ महापर्व को इसलिए भी ड्रामा बताया, ताकि बिहार के लोग राजद पर गुस्सा उतारें और उसे पराजित करें।
उन्होंने कहा, "कांग्रेस के दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने अपने-अपने राज्यों में बिहार के लोगों के लिए अपमानजनक शब्द बोले। उन्हें कांग्रेस ने जानबूझकर उन्हें बिहार में चुनाव प्रचार के लिए बुलाया है। कांग्रेस जानती है कि इस बार राजद हार गई तो उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी। इससे राजद के वोटबैंक पर कांग्रेस कब्जा कर लेगी।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Why are you ashamed to hide your fathers name Prime Minister Modis sharp comment on Tejashwi Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prime minister modi, modi, tejashwi yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, katihar news, katihar news in hindi, real time katihar city news, real time news, katihar news khas khabar, katihar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved