• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कैमूर: रामगढ़ उपचुनाव की तैयारी पूरी, 13 नवंबर को मतदान होगा, सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

Kaimur: Preparations for Ramgarh by-election complete, voting to be held on November 13, strong security arrangements - Kaimur News in Hindi

कैमूर। कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा में हो रहे उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने चुनाव संबंधी सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि मोहनिया के महाराणा प्रताप कॉलेज से ईवीएम, पोलिंग एजेंट और पुलिस अधिकारियों के साथ मतदान सामग्री को रामगढ़ के लिए रवाना किया गया। कैमूर के जिलाधिकारी (डीएम) सावन कुमार ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव 203 रामगढ़ के लिए मतदान की तारीख 13 नवंबर निर्धारित की गई है। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा, "पोलिंग पार्टियां आज ही डिस्पैच हो गई हैं और पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।" डीएम ने बताया कि मतदान केंद्रों पर पेयजल की व्यवस्था की गई है और वेटिंग रूम भी बनाए गए हैं। इसके अलावा, दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जैसे कि अतिरिक्त गाड़ियों के माध्यम से बीडीओ द्वारा उन्हें मतदान केंद्र तक लाया जाएगा, ताकि वो अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
कैमूर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ललित मोहन शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा, "हमने चुनाव सुरक्षा के लिए कई स्तरों पर व्यवस्थाएं की हैं, जिसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और राज्य पुलिस बल के सभी पदाधिकारियों को तैनात किया गया है। साथ ही, विभिन्न जोन और सेक्टर में भी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है और चुनाव सामग्री के डिस्पैच सेंटर और स्ट्रांग रूम में भी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।"
उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा कारणों से कई संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की गई है, जहां विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, अधिकांश मतदान केंद्रों पर भी सीएपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। एसपी ने आम जनता से अपील की है कि वे चुनाव में हिस्सा लेकर लोकतंत्र की मजबूती में योगदान करें और शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान करें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kaimur: Preparations for Ramgarh by-election complete, voting to be held on November 13, strong security arrangements
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kaimur, ramgarh assembly, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kaimur news, kaimur news in hindi, real time kaimur city news, real time news, kaimur news khas khabar, kaimur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved