• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : प्याज की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई जा रही थी शराब, ट्रक जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

Bihar: Liquor was being brought hidden under onion sacks, truck seized, driver arrested - Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज स्थित बलथरी चेक पोस्ट के पास शुक्रवार की रात हरियाणा से ट्रक में प्याज की बोरियों में छिपाकर लाई जा रही विदेशी शराब को उत्पाद पुलिस ने जब्त किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। बताया गया कि यूपी-बिहार के गोपालगंज स्थित बलथरी चेकपोस्ट पर हैंड स्कैनर मशीन से जांच के बाद शराब पकड़ी गयी है। जब्त शराब की खेप हरियाणा के पानीपत से लाई जा रही थी, जिसकी डिलेवरी मुजफ्फरपुर में करनी थी। उत्पाद पुलिस ने इस मामले में ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बलथरी चेकपोस्ट पर उत्पाद निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में वाहनों की जांच चल रही थी। हैंड स्कैनर मशीन से जांच के दौरान एक ट्रक पकड़ी गयी, जिसमें प्याज की बोरियों के अंदर छिपाकर रखी गई 500 कार्टून से ज्यादा शराब मिली।
उन्होंने बताया कि जब्त शराब की कीमत 50 लाख रुपए से ज्यादा है। उत्पाद पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार ड्राइवर की पहचान पानीपत के चांदनी बाग थाने के दलवीर नगर निवासी धर्मवीर सिंह के रूप में की गई है। गिरफ्तारी के बाद ड्राइवर के परिजनों को भी सूचित किया गया है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Liquor was being brought hidden under onion sacks, truck seized, driver arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, liquor, gopalganj, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gopalganj news, gopalganj news in hindi, real time gopalganj city news, real time news, gopalganj news khas khabar, gopalganj news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved