• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : बहन के प्रेम संबंध से नाराज भाई ने प्रेमी की कर दी हत्या

Bihar: Angered by sisters love affair, brother kills lover - Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र में यूपी के युवक के शव बरामदगी के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस का दावा है कि प्रेम प्रसंग में यूपी के युवक को धोखे से बुलाकर उसकी प्रेमिका के भाई ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि 13 मई को बरईपट्टी गांव में गंडक नदी के किनारे से एक युवक का शव बरामद किया गया था। इसके बाद पुलिस जांच में जुटी। इस दौरान 18 मई को सूचना मिली कि यूपी के लखीमपुर खीरी गांव का विशाल कुमार नाम का युवक 12 मई से लापता है। पुलिस ने तस्वीर से मिलान किया, तो मृतक की पहचान हुई।
पुलिस ने जांच के क्रम में पाया कि विशाल का दुखहरण गांव की रहनेवाली एक लड़की से प्रेम संबंध है। ये दोनों दिल्ली में शादी भी कर चुके हैं। लड़की ने दिल्ली से वापस आकर खुद यह बात अपने परिजनों को बताई।
बहन का यह प्रेम विवाह भाई गौतम कुमार को बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने उसके प्रेमी की हत्या की योजना बना ली।
पुलिस का दावा है कि विकास को गौतम ने धूमधाम से विवाह कराने के बहाने 12 मई को गोपालगंज बुलाया और अपने दोस्त के साथ मिलकर गला रेतकर उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जादोपुर थाना क्षेत्र के मसानथाना गांव से आरोपी रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मुख्य आरोपी प्रेमिका के भाई की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हत्या में प्रयुक्त किये गये चाकू, स्कूटी, मृतक का मोबाइल और पर्स को पुलिस ने बरामद किया है।
बताया जाता है विकास का गोपालगंज की लड़की से सोशल मीडिया के जरिए जान पहचान हुई थी और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई थी।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Angered by sisters love affair, brother kills lover
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gopalganj news, gopalganj news in hindi, real time gopalganj city news, real time news, gopalganj news khas khabar, gopalganj news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved