छपरा (बिहार)। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बिहार में कई दिग्गज नेताओं का भविष्य दांव पर है। लेकिन सारण सीट पर सबकी खासतौर पर नजर है, जहां से भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूड़ी मैदान में हैं, और उन्हें इस बार राजद के चंद्रिका राय चुनौती दे रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप सिंह रूड़ी इस बार इस सीट से चौका लगाने के फिराक में हैं, वहीं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय को लालू प्रसाद का ‘मैदान’ बचाने की चुनौती है। इस रोचक मुकाबले पर बिहार ही नहीं देश भर की निगाहें टिकी हैं।
‘संपूर्ण क्रांति’ के जनक जयप्रकाश नारायण की कर्मभूमि रहे सारण की राजनीति में लालू प्रसाद लंबे समय तक केंद्रबिंदु रहे हैं। इस क्षेत्र का संसद में चार बार प्रतिनिधित्व कर चुके लालू परिवार के लिए यह परंपरागत सीट मानी जाती रही है। हालांकि, भाजपा के राजीव प्रताप रूड़ी भी यहां से तीन बार सांसद चुने गए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सारण की विशेषता रही है कि यहां पार्टियां भले ही अपने उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारती हैं, परंतु मुख्य मुकाबला यदुवंशी और रघुवंशी के बीच का ही होता है। दलों के हिसाब से देखें तो इस चुनाव में महागठबंधन की ओर से राजद और भाजपा के बीच ही टक्कर मानी जा रही है।
पिछले लोकसभा चुनाव में सारण की सीट से भाजपा के रूड़ी ने राजद की राबड़ी देवी को पराजित किया था। उस चुनाव में रूड़ी को जहां 41 फीसदी से ज्यादा मत मिले थे, वहीं राबड़ी को 36 प्रतिशत मतों से संतोष करना पड़ा था।
सारण संसदीय क्षेत्र में मढ़ौरा, छपरा, गरखा, अमनौर, परसा तथा सोनपुर विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इसमें से चार विधानसभा क्षेत्र पर राजद, जबकि दो पर भाजपा का कब्जा है।
पहले इस संसदीय सीट का नाम छपरा होता था। अभी भी इस क्षेत्र का नाम भले ही बदला गया है, लेकिन इसका मिजाज अब तक नहीं बदला है। प्रारंभ से ही इस क्षेत्र में जीत-हार का निहितार्थ जातीय दायरे के इर्द-गिर्द घूमते हैं। यहं पार्टियां नहीं, बल्कि जातियां जीतती रही हैं।
इस सीट से लालू प्रसाद सर्वाधिक चार बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचे तो उन्हें यहां से हार का सामना भी करना पड़ा है।
वैसे रूड़ी ने वर्ष 1996 में न केवल जीत दर्ज कर यहां भाजपा का खाता खुलवाया था, बल्कि 1999 और 2014 में भी रूड़ी ने यहां ‘कमल’ खिलाया था। इस बार लालू के संसदीय विरासत को संभालने के लिए चुनावी मैदान में उतरे राजद विधायक चंद्रिका राय को यहां से जीतना न केवल लालू के लिए, बल्कि पूरी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है।
अगर सारण संसदीय क्षेत्र में विकास की बात की जाए तो पक्ष हो या विपक्ष रूड़ी की 65 एंबुलेंस देने की सभी तारीफ कर रहे हैं। छपरा के रहने वाले नीरज कुमार कहते हैं, ‘‘छपरा- मुजफ्फरपुर रेल लाइन की स्वीकृति व गंगा पर पुल स्वीकृति, गांव तक में बिजली पहुंचाना तथा ग्राम पंचायतों तक एंबुलेंस की सुविधा देना क्षेत्र के विकास के बड़े कामों में हैं।’’
हालांकि लोग अभी भी पेयजल की समस्या, यातायात व्यवस्था और बेरोजगारी की समस्या से नाराज हैं।
चुनावप्रचार के मुद्दों पर गौर करें तो रूड़ी इस चुनाव में विकास के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की योजनाओं को लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं, वहीं राजद अपने वोटबैंक के जरिए चुनावी नैया पार करने में जुटी है।
जे$ पी$ विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त प्रोफेसर चंद्रभूषण तिवारी कहते हैं, ‘‘भाजपा के लोगों को नरेंद्र मोदी तथा रूड़ी के व्यक्तित्व और उपलब्धियों पर भरोसा है, जबकि राजद अपने वोट बैंक पर टिकी है। यहां से कुल 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, परंतु मुख्य मुकाबला दोनों गठबंधन के बीच है।’’
सोनपुर के पत्रकार विश्वनाथ सिंह बताते हैं, ‘‘राजपूत और यादव बहुल सारण संसदीय क्षेत्र में निर्णायक वोट वैश्यों और मुस्लिमों का माना जाता है। एम-वाय यानी मुस्लिम और यादव समीकरण बनाकर लालू प्रसाद इस सीट से चार बार सांसद रहे हैं, जबकि राजपूत और वैश्यों की गोलबंद कर भाजपा के रूड़ी इस सीट से तीन बार चुने गए। इस चुनाव में भी जातीय समीकरण की गोलबंदी से ही परिणाम तय होगा।’’
बहरहाल, सारण सीट की पहचान रूड़ी और लालू प्रसाद के कारण राष्ट्रीय फलक पर रही है। इस क्षेत्र में पांचवें चरण में छह मई को मतदान होना है। परंतु 23 मई को मतगणना के बाद ही पता चलेगा कि यहां के लोग रूड़ी को एक बार फिर संसद भेजते हैं या फिर लालू के रिश्तेदार चंद्रिका राय को।
(आईएएनएस)
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
अगले 6 महीने ऊखीमठ में होंगे बाबा केदार के दर्शन, ओंकारेश्वर मंदिर में स्थापित हुई पंचमुखी उत्सव डोली
शाहीन भट्ट के बर्थडे पर मां सोनी राजदान का इमोशनल पोस्ट, बोलीं-तुम्हारे साथ फोटो लेना सबसे मुश्किल काम
आकाश दीप ने खोला 'पंजा', 356 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पहली पारी
बेटी रिया हैं अनिल कपूर की स्टाइलिस्ट, अभिनेता ने बताया बेटियों के बचपन का किस्सा
महेश भट्ट ने की अनुपम खेर की तारीफ, बोले-जो अपनी खामोशी से भी दिल छू ले, वही अभिनेता कहलाने के लायक
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
यामी गौतम के बर्थडे पर पति आदित्य धर का स्पेशल पोस्ट, उन्हें बताया 'यामी पगलू'
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6
27 नवंबर का पंचांग: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें चंद्रोदय से लेकर राहुकाल तक का समय
29 नवंबर का पंचांग: रविवार को सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित
28 नवंबर का पंचांग- सुबह होते ही बदल जाएगी तिथि, जानिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक का समय
ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज के एक दिन बाद ही याद आया राजश्री फिल्मों का सदाबहार अंदाज
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
परिसीमन विधेयक पर सियासी समीकरणों में बड़ा उलटफेर : DMK, NCP (SP), YSRCP और BRS का सरकार को समर्थन

परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने फिर लगाए चुनावी हेरफेर के आरोप

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: चीन को 3-1 से मात देकर भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता खिताब
राशिफल 28 नवंबर: जानिये कैसा बीतेगा 12 राशि के जातकों का शनिवार का दिन
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
'मैं 40 दिन में फिल्म खत्म करूं तो गलत क्या है?', अक्षय कुमार ने नोलन-टॉम क्रूज का दिया उदाहरण
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
IAS बनने का सपना देखती थीं यामी गौतम, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड स्टार
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' के गाने पर झूमीं अक्षरा सिंह, फैंस से बोलीं- 'अब आपकी बारी'
भोपाल के थिएटर से मुंबई तक, अर्शी खान ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
मयूरासन के रोज अभ्यास से बढ़ेगी ताकत, संतुलन और एकाग्रता, जानें इसके फायदे
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
शरीर से मन और आत्मा तक… योग के पांच कोशों में छिपा है संपूर्ण जीवन का रहस्य
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 29/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope