• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नाबालिग कैदियों ने की जवान की चाकू गोदकर हत्या

Minor prisoners stabbed the jawan to death - Chhapra News in Hindi

छपरा | बिहार के सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित रिमांड होम में शनिवार को सुबह नाबालिग कैदियों ने सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के एक जवान की चाकू गोदकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार की सुबह सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के जवान कैदियों को देखने वार्ड में गए थे। कहा जा रहा है कि इसी दौरान रिमांड होम के नाबालिग कैदियों ने होमगार्ड के एक जवान पर हमला कर दिया और चाकू मार दी। इस दौरान जवान की पिटाई भी की।
पुलिस के मुताबिक घायल अवस्था में जवान को अन्य जवानों ने कैदी वार्ड से निकालकर स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान की पहचान चंद्रभूषण सिंह के रूप में की गई है।
भगवान बाजार के थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है तथा सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला जा रहा। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। कैदी क्यों अचानक नाराज हुए, इसकी भी जांच की जा रही है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Minor prisoners stabbed the jawan to death
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minor prisoner, jawan, chhapra, saran, bihar, bhagwan bazar police station, chandrabhushan singh, crime news in hindi, crime news, chhapra news, chhapra news in hindi, real time chhapra city news, real time news, chhapra news khas khabar, chhapra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved