• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पत्नी ने की पति की हत्या, 4 दिन पहले हुई थी शादी

lady killed her husband just 4 days after marriage in bihar - Chhapra News in Hindi

छपरा। बिहार के सारण जिले के गडख़ा थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पति की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। इन दोनों की शादी चार दिन पूर्व ही हुई थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मुकीमपुर गांव निवासी रविन्द्र सिंह ने 29 जून को सिंकी देवी से गांव के ही एक मंदिर में विवाह किया था। रविंद्र की यह दूसरी शादी थी जबकि आरोपी महिला की यह तीसरी शादी थी। गडख़ा के थाना प्रभारी गौरीशंकर बैठा ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात दोनों पति-पत्नी एक साथ सोए थे। आरोप है कि रात को पत्नी ने बिस्तर पर सो रहे अपने पति की गड़ासे (एक प्रकार का धारदार हथियार) से गर्दन काटकर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-lady killed her husband just 4 days after marriage in bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lady, killed, husband, marriage, bihar, crime news in hindi, crime news, chhapra news, chhapra news in hindi, real time chhapra city news, real time news, chhapra news khas khabar, chhapra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved