• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में ट्रेन से 935 कछुए बरामद, 5 महिला सहित 8 गिरफ्तार

935 turtles recovered from train in Bihar, 8 including 5 women arrested - Bhagalpur News in Hindi

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में जांच अभियान के दौरान 935 कछुए बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस ने पांच महिला और आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पूर्व मध्य रेलवे के नवगछिया रेलवे स्टेशन पर गुप्त सूचना के आधार पर अंबेडकरनगर कामाख्या सप्ताहिक एक्सप्रेस में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रेन की बोगियों में बैग चेक किये जा रहे थे, इसी दौरान एक बोगी से बैग में भरा कछुआ बरामद किया गया। आरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि एक बैग में 42 छोटे-छोटे बैग रखे हुए थे, जिसमें से 935 कछुआ बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस ने 5 महिला और तीन युवक को भी गिरफ्तार किया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी को वन विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया है।
इधर, वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरामद कछुए सुंदरी प्रजाति के हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल इन सभी कछुओं को भागलपुर स्थित सुंदरवन में रखा जाएगा गंगा नदी में छोड़ा जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-935 turtles recovered from train in Bihar, 8 including 5 women arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 935 turtles recovered, train in bihar, 8 including, 5 women arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhagalpur news, bhagalpur news in hindi, real time bhagalpur city news, real time news, bhagalpur news khas khabar, bhagalpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved