• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में शराब तस्कर ने कार से दारोगा को कुचला, मौत

Liquor smuggler crushes inspector with car in Bihar, dies - Begusarai News in Hindi

बेगूसराय। शराबबंदी वाले बिहार प्रदेश में शराब तस्कर बेलगाम अब पुलिस अधिकारियों को ही निशाना बना रहे हैं। बेगूसराय जिले में मंगलवार की देर रात शराब तस्कर ने एक दारोगा को अपने वाहन से कुचलकर मार दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि नावकोठी थाना क्षेत्र में कोई शराब तस्कर शराब की खेप लेकर जाने वाला है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस छतौना बूढ़ी गंडक नदी पुल के पास पुलिस अवर निरीक्षक खामस चौधरी अन्य तीन पुलिसकर्मियों के साथ आने जाने वाले वाहनों की जांच के लिए खड़े थे। बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि रात के करीब एक बजे एक ऑल्टो कार आती दिखी। पुलिस को देखते ही कार के चालक ने कार की स्पीड बढ़ा दी और दारोगा खामस चौधरी को टक्कर मार दी, जिससे वे नीचे गिर गए और पत्थर से सिर पर चोट लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि इस घटना में एक अन्य जवान को चोट लगी है जिसको सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के तुरंत बाद बखरी के एसडीपीओ, नावकोठी के थाना प्रभारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
कुमार ने बताया कि बखरी के एसडीपीओ के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम बना दी गई है। आल्टो गाड़ी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पूछताछ की जा रही हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Liquor smuggler crushes inspector with car in Bihar, dies
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, liquor, crime news in hindi, crime news, begusarai news, begusarai news in hindi, real time begusarai city news, real time news, begusarai news khas khabar, begusarai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved