• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में नहर में डूबने से 4 सहेलियों की मौत

4 friends died due to drowning in canal in Bihar - Banka News in Hindi

बांका । बिहार के बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को नहर में स्नान करने गई चार सहेलियों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी शवों को बरामद कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, सुबह घसवारी गांव की चार बच्चियां करमा पर्व को लेकर गांव के पास ही अंगिया बांध में स्नान करने गई थी। इसी दौरान वे सभी गहरे पानी में चली गइर्ं और चारों की पानी में डूबने से मौत हो गई। शंभुगंज के थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान सबिता कुमारी (10), नीलू कुमारी (12), नेहा कुमारी (12) और ताप्ती कुमारी (14) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी शवों को पानी से बाहर निकाल लिया गया है तथा पोस्टमार्टम के लिए बांका के सदर अस्पताल भेज दिया गया हे। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-4 friends died due to drowning in canal in Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar news, bihar hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, banka news, banka news in hindi, real time banka city news, real time news, banka news khas khabar, banka news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved