• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

NIT सिलचर के लापता छात्रों का कोई सुराग नहीं, असम राइफल्स के जवान तलाशी अभियान में जुटे

No trace of missing NIT Silchar students remains unresolved; Assam Rifles personnel continue search - Guwahati News in Hindi

गुवाहाटी । नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) सिलचर के लापता छात्रों को कोई सुराग नहीं मिला है। तीन छात्र पैर फिसलने से झरने में गिर गए थे। फिलहाल, लापता छात्रों की तलाशी के लिए असम राइफल्स की टीम भी अभियान में जुटी है। ये छात्र कथित तौर पर 8 नवंबर को हरंगाजाओ के लोअर बौलसोल स्थित बहकोल झरने में लापता हो गए थे। सूचना मिलने पर, असम राइफल्स की एक विशेष टीम असम पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के साथ तलाशी अभियान चलाने के लिए तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। तलाशी अभियान में ड्रोन के जरिए भी छानबीन की गई। असम राइफल्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "चुनौतीपूर्ण भूभाग और तेज जलधाराओं के बावजूद, असम राइफल्स ने जिला अधिकारियों के साथ घनिष्ठ समन्वय में काम करना जारी रखा और तलाशी अभियान पूरा होने तक हर संभव सहायता और सहयोग प्रदान किया।"
जानकारी के अनुसार, एनआईटी सिलचर के सात छात्रों का एक ग्रुप वीकेंड आउटिंग के लिए आया था। सभी शनिवार की दोपहर दिमा हसाओ जिले के हुमनथाजाओ वॉटरफॉल घूमने पहुंचे थे। जब ये छात्र वॉटरफॉल का लुत्फ उठा रहे थे, उसी समय हादसा हुआ।
तीन छात्र झरने में गिर गए और फिर उनका पता नहीं चल सका। जानकारी सामने आई कि एक छात्रा का पैर फिसल गया था, जिससे वह पानी में गिर गई। उसे बचाने की कोशिश के दौरान दो अन्य छात्र भी झरने में जा गिरे। छात्रों की पहचान बिहार की रहने वाली 19 वर्षीय राधिका कुमारी, उत्तर प्रदेश के 20 वर्षीय सौहार्द राय और 20 वर्षीय सर्वकृति सिंह के रूप में हुई।
कई घंटों की तलाशी के बाद एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया। हालांकि, दो अन्य छात्रों का कोई पता नहीं चला। रविवार को रात का अंधेरा होने के बावजूद बचाव दल खोजबीन में जुटे रहे। सोमवार सुबह एक बार फिर छात्रों की तलाश के लिए अभियान चलाया गया है, जिसमें असम राइफल्स के जवान भी शामिल हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No trace of missing NIT Silchar students remains unresolved; Assam Rifles personnel continue search
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: assam rifles, assam, nit silchar, nit silchar students, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, guwahati news, guwahati news in hindi, real time guwahati city news, real time news, guwahati news khas khabar, guwahati news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved