• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

असम: जहरीली मशरूम खाने से 13 की मौत

Assam: 13 dead after consuming poisonous mushroom - Guwahati News in Hindi

गुवाहाटी। असम में जंगली जहरीले मशरूम के सेवन से एक बच्चे सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। डिब्रूगढ़ में असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एएमसीएच) के अधीक्षक प्रशांत दिहिंगिया ने कहा कि जंगली मशरूम का सेवन करने वाले ज्यादातर लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि कई अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। दिहिंगिया ने कहा कि पूर्वी असम के चराईदेव, डिब्रूगढ़, शिवसागर और तिनसुकिया जिलों के चाय बागान समुदाय के 35 लोगों को पिछले पांच दिनों में एएमसीएच में भर्ती कराया गया है, क्योंकि वे मशरूम खाने के बाद बीमार पड़ गए थे। भर्ती किए गए 35 में से पिछले 24 घंटों में 13 की मौत हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि हर साल जंगली मशरूम खाने से कई लोग बीमार हो जाते हैं और उनमें से कुछ दम तोड़ देते हैं।
लोग जंगली मशरूम की पहचान नहीं कर सके, जो हानिकारक होती है और खाने लायक नहीं होती है।
दिहिंगिया ने कहा कि जंगली मशरूम के सेवन के खिलाफ जन जागरूकता जरूरी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Assam: 13 dead after consuming poisonous mushroom
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: assam, 13 die, consuming poisonous mushroom, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, guwahati news, guwahati news in hindi, real time guwahati city news, real time news, guwahati news khas khabar, guwahati news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved