• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तीन महीने में अली तौकीर नेटवर्क को करेंगे बेनकाब : हिमंत बिस्वा सरमा

Will expose Ali Tauqeer network in three months: Himanta Biswa Sarma - Dispur News in Hindi

दिसपुर । असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि सरकार तीन महीने के भीतर पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के नेटवर्क को बेनकाब कर सारे तथ्य विधानसभा के समक्ष रखेगी। अली तौकीर के संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से होने की बात कही जा रही है, और मुख्यमंत्री सरमा तथा भाजपा के अन्य नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न उसके साथ भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त रही हैं। हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को विधानसभा में कहा, "मैं असम विधानसभा से वादा करता हूं कि हम इस अली तौकीर के नेटवर्क को बेनकाब कर देंगे। हमें तीन महीने का समय दीजिए, हम तथ्यों के साथ विधानसभा में लौटेंगे। ढेर सारे तथ्य हैं।"
सरमा ने कहा कि उन्हें अनौपचारिक रूप से तथ्यों की जानकारी दी गई है, इसलिए उन्हें तथ्यों का पता है। हालांकि, तथ्यों को रिकॉर्ड पर रखा जाना बाकी है। उन्होंने कहा, "तथ्यों का ढेर है। जब वे सामने आएंगे तो हम सबकी आत्मा कांप उठेगी।"
गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ एक ब्रिटिश नागरिक हैं। वह पूर्व में एक ऐसे संगठन में अली शेख के मातहत काम कर चुकी हैं, जिस पर भारत में आईएसआई के एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप है।
असम कैबिनेट के आदेश के बाद अली शेख के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर असम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। असम पुलिस के डीजीपी ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है, जिसकी अगुवाई आईपीएस अधिकारी एमपी. गुप्ता कर रहे हैं। एसआईटी के अन्य सदस्य आईपीएस प्रणबज्योति गोस्वामी, मोइत्रयी डेका और रोजी कलिता हैं।
इस मामले को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है और विपक्षी दल के देश विरोधी तत्वों के साथ संबंध होने के आरोप लगा रही है। एलिजाबेथ के शादी के 12 साल बाद भी भारतीय नागरिकता नहीं लेने पर भी वह सवाल उठा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Will expose Ali Tauqeer network in three months: Himanta Biswa Sarma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ali tauqeer network, himanta biswa sarma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dispur news, dispur news in hindi, real time dispur city news, real time news, dispur news khas khabar, dispur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved