• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोदी सरकार को हटाने के लिए मतभेदों को दरकिनार करे विपक्ष : ममता बनर्जी

Opposition to overthrow differences to remove Modi government: Mamata - Visakhapatnam News in Hindi

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने रविवार को विपक्षी दलों से नरेंद्र मोदी सरकार को केंद्र की सत्ता से हटाने के लिए छोटे-छोटे मतभेदों को दरकिनार कर हाथ मिलाने का आग्रह किया। ममता रविवार की शाम तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ विशाखापत्तनम में जनसभा को संबोधित करेंगी। विशाखापत्तनम के लिए रवाना होने से पहले यहां हवाईअड्डे पर ममता ने कहा, "बहुत सी संयुक्त रैलियां हुई हैं। हालांकि इस बार हमें तेदेपा की ओर से चंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री) द्वारा आमंत्रित किया गया है। मैंने अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए विशाखापत्तनम जा रही हूं। हम रात में एक सभा करेंगे और कल मैं कोलकाता लौट जाऊंगी।"
उन्होंने कहा, "मैं लोगों के गठबंधन के बारे में हमेशा आशावादी रही हूं। देश में एक निरंकुश शान चल रहा है। यहां भारी असहिष्णुता है और लोगों को अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है। लोकतंत्र खतरे में है। इसलिए मुझे लगता है कि सभी को अपने मतभेद भुलाकर मोदी सरकार के खिलाफ वोट करने के लिए साथ आना चाहिए।"
ममता और चंद्रबाबू इस आम चुनाव में मोदी शासन के खिलाफ विपक्षी दलों के एकजुट होने की लगातार वकालत करते रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Opposition to overthrow differences to remove Modi government: Mamata
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: opposition differences modi government mamata banerjee loksabha election relly in vishakhapattnam andhra pradesh aam aadmi party trinmul congress tdp telugu desham party तृणमूल कांग्रेस सीएम ममता बनर्जी, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, visakhapatnam news, visakhapatnam news in hindi, real time visakhapatnam city news, real time news, visakhapatnam news khas khabar, visakhapatnam news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved