• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आंध्र प्रदेश के एसडीएससी में सीआईएसएफ के एक और जवान ने की आत्महत्या

Another CISF jawan commits suicide at SDSC in Andhra Pradesh - Nellore News in Hindi

नेल्लोर |आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) में 24 घंटे के भीतर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के दो कर्मियों द्वारा आत्महत्या करने से सुरक्षा कर्मचारियों को झटका लगा है। नाइट ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर विकास सिंह ने सोमवार की रात अपनी पिस्टल से खुद के सिर में गोली मार ली। 30 वर्षीय विकास सिंह तिरुपति जिले के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) शार के गेट एक पर ड्यूटी पर था। गोली की आवाज सुनकर अन्य सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे और विकास सिंह को खून से लथपथ पाया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। विकास सिंह उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। इतना बड़ा कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच में लिया है। एक कांस्टेबल द्वारा आत्महत्या करने के एक दिन बाद सब-इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर ली। चिंतामणि (29) ने रविवार की शाम पीसीएमसी के राडार-1 इलाके में ड्यूटी करते समय फांसी लगा ली। छत्तीसगढ़ के रहने वाले चिंतामणी 10 जनवरी को एक महीने की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटे थे।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कांस्टेबल ने किसी पारिवारिक समस्या के चलते अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
श्रीहरिकोटा पुलिस ने आत्महत्या के दो अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू की है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Another CISF jawan commits suicide at SDSC in Andhra Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: andhra pradesh, satish dhawan space center sdsc, central industrial security force cisf, vikas singh, sriharikota police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, nellore news, nellore news in hindi, real time nellore city news, real time news, nellore news khas khabar, nellore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved