प्यार भरे रिश्तों की बेहतरी तभी है जब इसकी सही केमिस्ट्री कायम हो। इस
केमिस्ट्री को जानना और बनाए रखना बहुत जरूरी है। कभी-कभी हमारा ज्ञान
विज्ञान से अलग होता है लेकिन यहां दोनों एकमत हैं। यह न भूलें कि प्यार की
बुनियाद आकर्षण है। शादी होते ही रिश्तों को सामान्य मान इस तरफ जो
उपेक्षा बरती जाती है वही आगे चलकर रिश्तों के लिए घातक होती है। इसलिए
अपना आकर्षण बनाए रखें। कैसे, आइए जानते हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सबसे पहले तो एक-दूसरे को न बदलें-
याद
रखिए कि जो जैसा है वह वैसा ही रहता है। आप उसमें सुधार भले ही ले आएं,
लेकिन उसे पूरे तौर पर बदलना नामुकिन है। जो परिवर्तन आप अपने साथी में
लाना चाहते हैं उन्हें अपने पर रख कर देखिए कि क्या आप उस तरह से अपने को
बदल सकते हैं। नहीं, तो फिर दूसरे से यह उम्मीद क्यों रखना। व्यक्ति जिस
वातावरण और समाज में पला-बढा होता है, उसके व्यक्तितत्व में कुछ गुण
अपने-आपआ जाते हैं। जिन्हें बदलना कठिन होता है।
जंक फूड व चीनी के सेवन से बच्चों में बढ़ रही लीवर की बीमारियां
भारत में हर पांच में से एक व्यक्ति फैटी लिवर से प्रभावित, ये है कारण
Women Fashion: ट्रेंड में चल रहे हैं पटौदी सूट, देखिए नीचे दिए गए कलेक्शंस
Daily Horoscope