• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इस सर्दी में लें बथुआ पराठे का स्वाद, जानिए आसान, स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

Enjoy Bathua Paratha this winter, know the easy, step-by-step recipe - Home Remedies in Hindi

आलू-गोभी के पराठे तो लोग बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी बथुआ के पराठे खाए हैं? आज भी गांवों में लोग चटपटे बथुआ के पराठे बनाते हैं। आटे में बथुआ मिलाकर पराठे आसानी से बन जाते हैं। बथुआ के पराठे इतने स्वादिष्ट होते हैं कि एक बार खाने के बाद आपको बार-बार इन्हें खाने का मन करेगा। तो आज हम आपको बथुआ के पराठे बनाने की विधि बता रहे हैं। बथुआ परांठा बनाने की सामग्री
2 कप गेहूं का आटा, 4 कप बथुआ, 1/2 चम्मच जीरा पाउडर, 1/2 चम्मच पिसी अजवाइन, 1 चुटकी हींग, 2 कटी हरी मिर्च, थोड़ी सी लाल मिर्च, नमक, तेल और पानी बथुआ परांठा बनाने की विधि:
स्टेप 1
बथुआ परांठा बनाने के लिए सबसे पहले बथुआ को साफ करके उबाल लें। बथुआ को साफ पानी से 2-3 बार धो लें और फिर उबालने के लिए रख दें। आप बथुआ को कड़ाही या पैन में भी उबाल सकते हैं और अगर आप इसे कुकर में उबाल रहे हैं तो इसे सिर्फ़ 1 सीटी दें। जब बथुआ उबल जाए तो इसे ठंडा होने दें और हाथ से कसकर दबाकर पानी निकाल दें। सारा पानी अच्छी तरह से निकाल दें।

स्टेप 2

अब मिक्सर जार में बथुआ, नमक, जीरा पाउडर, अजवाइन, हींग, हरी मिर्च और लाल मिर्च डालकर बारीक पीस लें। अब इस पिसे हुए मसाले से आटा गूंथ लें। परांठे बनाने के लिए थोड़ा नरम आटा गूंथ लें। आप स्वाद के लिए आटे में थोड़ा नमक भी मिला सकते हैं और चाहें तो 1-2 चम्मच तेल भी डाल सकते हैं।

स्टेप 3

अब आटे को बेलकर बथुआ का परांठा बना लें। सूखा आटा लगाकर परांठे को धीरे-धीरे बेलकर तवे पर डालें। अब घी लगाकर परांठे को दोनों तरफ से अच्छी तरह गुलाबी होने तक सेंक लें। बथुआ का भरवां परांठा बनकर तैयार है, आप इसे सॉस, चटनी, मक्खन या दही के साथ खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Enjoy Bathua Paratha this winter, know the easy, step-by-step recipe
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: enjoy bathua paratha this winter, know the easy, step-by-step recipe
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved