आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में महिलाएं घर और ऑफिस दोनों की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं, लेकिन इस बीच वे अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत होती है। अगर समय रहते सेहत का ख्याल न रखा जाए, तो 40 की उम्र आते-आते कैल्शियम की कमी, मांसपेशियों की कमजोरी और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ऐसे में महिलाएं अपनी डेली डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करके न केवल फिट रह सकती हैं बल्कि भविष्य की बीमारियों से भी खुद को बचा सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही तीन चीजों के बारे में, जो हर महिला को अपनी डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए।
कच्चा प्याज: हड्डियों और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद
कच्चा प्याज न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिहाज़ से भी बेहद फायदेमंद है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और दिल की सेहत को भी बेहतर बनाता है। गर्मियों में यह शरीर को ठंडक देता है और त्वचा में चमक लाने में भी सहायक होता है। महिलाओं को हफ्ते में कम से कम 3-4 बार कच्चा प्याज अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
बिना भुना तिल: हार्मोनल बैलेंस के लिए रामबाण
बिना भुना हुआ तिल महिलाओं के लिए एक सुपरफूड की तरह काम करता है। यह फाइटोएस्ट्रोजेन और एस्ट्रोजन का प्राकृतिक स्रोत है, जो हार्मोनल असंतुलन को दूर करने में मदद करता है। तिल में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, खासकर रजोनिवृत्ति के समय जब एस्ट्रोजन का स्तर गिरने लगता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है।
सोयाबीन: महिलाओं की सेहत के लिए संपूर्ण पैकेज
सोयाबीन महिलाओं की संपूर्ण सेहत के लिए वरदान है। इसमें मौजूद आइसोफ्लेवोन्स शरीर में एस्ट्रोजन जैसे काम करते हैं, जिससे हड्डियों की मजबूती बनी रहती है और रजोनिवृत्ति के लक्षणों में राहत मिलती है। यह प्रजनन क्षमता को बनाए रखने, हार्मोन संतुलन और हड्डियों के घनत्व को कम होने से रोकने में सहायक होता है। डाइट में नियमित रूप से सोयाबीन शामिल करना महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जागरूकता और घरेलू सुझावों पर आधारित है। किसी भी तरह के फिटनेस या डायट प्लान को अपनाने से पहले डॉक्टर या डायटीशियन से परामर्श जरूर लें।
पिछले 30 वर्षों में वृद्ध पुरुषों में तेजी से बढ़ रहे हैं त्वचा कैंसर के मामले : अध्ययन
पैरालायसिस का अटैक आते ही जो कर लिया बस ये 1 उपाय, शरीर को छू भी नहीं पाएगा ये रोग... बच जाएंगे आप
एफडीए ने दी चेतावनी - कुछ एलर्जी की दवाओं से हो सकती है गंभीर खुजली
Daily Horoscope