• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सर्दियों में अंडा हड्डियों से लेकर मांसपेशियों तक को देगा ताकत, जानें सेवन का सही तरीका

In winter, eggs provide strength to everything from bones to muscles; learn the right way to consume them. - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली । सर्दियों के मौसम में शरीर को सर्द हवाओं से बचाना बहुत जरूरी होता है। सर्द हवाएं शरीर को बीमार करती हैं और सर्दियों में वायरल तेजी से फैलता है। ऐसे में शरीर को गर्म रखना बेहद जरूरी होता है। अंडा ऊर्जा, गर्माहट और स्टैमिना का मुख्य स्रोत होता है, लेकिन इसके सेवन का सही तरीका भी जान लेना बहुत जरूरी है। आयुर्वेद और विज्ञान दोनों में ही अंडे को प्रोटीन और कैल्शियम का स्रोत माना गया है। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा, विटामिन ए, डी, ई, बी बी12, बी2, और बी5 और फॉस्फोरस, सेलेनियम, आयरन, और जिंक भी पाए जाते हैं। ये हड्डियों से लेकर मांसपेशियों, स्किन और बालों के लिए अच्छे रहते हैं। सर्दियों में अंडे खाने से शरीर को बहुत सारे लाभ मिलते हैं।
इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर गर्म रहता है, मांसपेशियों को अच्छी रिकवरी मिलती है, स्किन चमकदार बनती है, हार्मोन बैलेंस में मदद मिलती है, और मस्तिष्क की एकाग्रता बढ़ती है। इसी के साथ अंडे का सेवन कब और कैसे करना है, ये जानना भी बहुत जरूरी है। अंडे का सेवन नाश्ते के समय और वर्कआउट के बाद करना सही रहता है। सुबह के वक्त प्रोटीन और बाकी चीजों को शरीर में पचने का पूरा समय मिलता है और शरीर भी एक्टिव मोड में रहता है। अंडे का सेवन रात के समय करने से बचना चाहिए।
अंडे का सेवन किन चीजों के साथ और कैसे करना चाहिए? अंडे का सेवन हल्दी और घी के साथ कर सकते हैं। हल्दी और घी दोनों ही अंडे की पौष्टिकता को बढ़ा देते हैं। घी शरीर में अंडे की अवशोषकता को बढ़ाता है और पचाने में भी मदद करता है। इसके अलावा इसे काली मिर्च के साथ भी खाया जा सकता है। काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन अंडे के गुणों को बढ़ाने में मदद करता है और इससे स्वाद भी बढ़ जाता है।
अंडे के साथ गुड़ का सेवन कर सकते हैं। पुराने समय से अंडे और गुड़ को साथ खाने की बातें कही गई हैं। ये मिश्रण सुनने में भले ही अटपटा लगे, लेकिन अंडे में प्रोटीन और गुड़ में आयरन होता है, जो शरीर में रक्त की मात्रा को बढ़ाता ही है, लेकिन साथ में ऊर्जा भी देता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In winter, eggs provide strength to everything from bones to muscles; learn the right way to consume them.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bones, winter, eggs
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved