• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे

Are you worried about belly fat? Practice Uttanapadasana daily and learn its benefits. - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली । आधुनिक जीवनशैली में शारीरिक स्वास्थ्य और आंतरिक ऊर्जा के संतुलन के लिए योग एक अत्यंत प्रभावी साधन है। इन्हीं यौगिक अभ्यासों में से 'उत्तानपादासन' है, जो न सिर्फ पेट की चर्बी को कम करता है बल्कि शरीर में नई ऊर्जा और संतुलन भी लाता है। यह योगासन हठयोग के अंतर्गत ही आता है। हठयोग के आधुनिक और पारंपरिक अभ्यासों में शरीर को स्थिर और सुदृढ़ बनाने के लिए कई आसनों का वर्णन है, जिनमें से उत्तानपादासन एक महत्वपूर्ण आसन है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, उत्तानपादासन पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों में एक बेहद महत्वपूर्ण योगासन है। संस्कृत में 'उत्तान' का अर्थ 'ऊपर उठा हुआ' और 'पाद' का अर्थ 'पैर' होता है। साधारण शब्दों में इसका अर्थ है 'पैरों को ऊपर उठाकर की जाने वाली मुद्रा'। इस आसन को करने के दौरान पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को जमीन से एक निश्चित कोण पर ऊपर उठाया जाता है, जिससे यह नाभि केंद्र (मणिपुर चक्र) को संतुलित करने में मदद करता है।
उत्तानपादासन का मुख्य प्रभाव हमारे नाभि केंद्र (मणिपुर चक्र) और पेट के निचले भाग पर पड़ता है। यह आसन विशेष रूप से पाचन तंत्र को मजबूत करने, पेट की मांसपेशियों को सुडौल बनाने और नाभि को उसके सही स्थान पर संतुलित रखने के लिए जाना जाता है। जो गैस, कब्ज, एसिडिटी या मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह आसन अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है। इसके अलावा, यह रीढ़ की हड्डी और जांघों की मांसपेशियों को भी शक्ति प्रदान करता है।
यह आसन न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद कारगर है। इस आसन को नियमित रूप से करने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और नर्वस सिस्टम संतुलित रहता है, जिससे अवसाद , तनाव और चिंता जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है।
इस आसन को करने के दौरान गहरी सांस लेते हुए पैरों को ऊपर उठाया जाता है, तो मन एकाग्र होता है और दिमाग को शांति मिलती है। यह आसन शरीर की थकान और मानसिक बोझ को कम करके सकारात्मक ऊर्जा लाता है, जिससे मन शांत और हल्का महसूस करता है।
गर्भवती महिलाओं, कमर, पीठ या पेट में गंभीर चोट-दर्द की समस्या वाले व्यक्तियों को इस आसन को करने से परहेज करना चाहिए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Are you worried about belly fat? Practice Uttanapadasana daily and learn its benefits.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: practice uttanapadasana daily, uttanapadasana, belly fat
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved