• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चौलाई के बीज: बुजुर्गों से लेकर गर्भवती महिलाओं के लिए सुपरफूड है चौलाई के बीज, सेवन से मिलेंगे कई लाभ

Amaranth Seeds: A superfood for everyone from the elderly to pregnant women, consuming them offers numerous benefits. - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली । सर्दियों के मौसम में कई सुपरफूड आते हैं, जिनके सेवन से शरीर गर्म तो रहता ही है लेकिन साथ ही शरीर को पूरा पोषण मिलता है, जैसे तिल, गुड़, मूंगफली और चौलाई। सर्दियों में चौलाई का साग खाया जाता है लेकिन चौलाई के बीज आयरन का खजाना होते हैं। नन्हें छोटे-छोटे बीजों में गर्माहट और सर्दियों में शरीर को संक्रमण से बचाने के बहुत सारे गुण होते हैं। चौलाई के बीज को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसे राजगिरा, रामदाना, चौलाई और अमरंथ भी कहा जाता है। बॉलीवुड में भी कई सेलिब्रिटीज ग्लूटेन-फ्री डाइट के लिए अमरंथ का सेवन करते हैं। चौलाई एक औषधीय गुण वाला पौधा है। इसके बीज, पत्ते और डंठल सभी में औषधीय गुण मौजूद हैं। इसमें आयरन, प्रोटीन, व‍िटाम‍िन ए और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। इसका सेवन बुजुर्गों से लेकर गर्भवती महिलाएं तक कर सकती हैं। इसके सेवन से शरीर में रक्त की कमी नहीं होती है। ये शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है।
चौलाई के बीज प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं। ये शरीर को हानिकारक वायरस से लड़ने की शक्ति देते हैं और शरीर में पनप रहे गंदे बैक्टीरिया को भी कम करते हैं। इसके साथ ही ये हमारे शरीर की कोशिकाओं के लिए संजीवनी की तरह काम करते हैं। कोशिकाओं की मरम्मत के लिए चौलाई के बीज अच्छा विकल्प हैं।
अगर शरीर में कमजोरी महसूस होती है, या फिर गर्भवती महिला खून की कमी से जूझ रही है, तो ऐसे में चौलाई के बीज के लड्डू रक्त की कमी और कमजोरी को दूर करने में मदद करेंगे। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि चौलाई के बीज से बने लड्डूओं का सेवन सर्दियों में ही करें। इसकी तासीर गर्म होती है।
चौलाई के बीज में भरपूर मात्रा में कैल्शियम भी होता है। अगर स्तनपान कराने वाली माताओं को दूध में कमी या कमजोरी महसूस होती है, तो चौलाई के बीज लाभकारी रहेंगे। ये माताओं में प्राकृतिक तरीके से दूध को बढ़ाने में मदद करेंगे। इसके लिए चौलाई के बीज की रोटी, पूड़ी, पकौड़े या खिचड़ी बनाकर भी ली जा सकती है।
चौलाई के बीज में भरपूर फाइबर होता है, जिसकी वजह से ये पचाने में आसान होते हैं और कब्ज की परेशानी भी नहीं होती। इसके लिए सर्दियों में चौलाई के बीज का सेवन गुड़ के साथ करें। गुड़ के साथ चौलाई के बीजों का लाभ दोगुना हो जाता है। गुड़ और चौलाई के बीज सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में भी मदद करते हैं और शरीर को नई ऊर्जा भी देते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amaranth Seeds: A superfood for everyone from the elderly to pregnant women, consuming them offers numerous benefits.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pregnant women, pregnant, amaranth seeds
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved