• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हनुमान जन्मोत्सव आज, जानिये शुभ मुहूर्त

Hanuman Janmotsav is today, know the auspicious time - Puja Path in Hindi

हिंदू धर्म में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व हनुमान जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। हर वर्ष चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसी पावन दिन त्रैता युग में हनुमान जी ने माता अंजनी की कोख से जन्म लिया था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी का जन्म सूर्योदय के समय हुआ था। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 12 अप्रैल 2025, शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन हनुमानजी की पूजा-आराधना का विशेष महत्व होता है। मंदिरों में हनुमान जी के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है। भक्त पूरे विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करते हैं। मान्यता है कि इससे हनुमान जी प्रसन्न होकर अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं और जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं।
मुहूर्त-

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - अप्रैल 12, 2025 को 03:21 ए एम बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त - अप्रैल 13, 2025 को 05:51 ए एम बजे
पूजा का शुभ मुहूर्त-
ब्रह्म मुहूर्त 04:29 ए एम से 05:14 ए एम
प्रातः सन्ध्या 04:51 ए एम से 05:59 ए एम
अभिजित मुहूर्त 11:56 ए एम से 12:48 पी एम
विजय मुहूर्त 02:30 पी एम से 03:21 पी एम
गोधूलि मुहूर्त 06:44 पी एम से 07:06 पी एम
सायाह्न सन्ध्या 06:45 पी एम से 07:52 पी एम
अमृत काल 11:23 ए एम से 01:11 पी एम
निशिता मुहूर्त 11:59 पी एम से 12:44 ए एम, अप्रैल 13

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hanuman Janmotsav is today, know the auspicious time
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanuman janmotsav is today, know the auspicious time, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved