• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

कर्क: आज यात्रा का विचार त्याग दें। आज कामकाज में विशेष प्रगति आयेगी। आपको थोड़ा टिक कर काम करना है और जो भी सहयोग मांगे, उसे सहयोग देना है। शाम तक आपके काम की परिस्थितियां सुधर जायेंगी। आर्थिक लाभ ठीक-ठीक होगा। किसी एक मामले में बिगाड़ के बाद भी आपका दिन ठीक जायेगा। ऋण के पुनर्भुगतान की सोच सकते हैं। कुटुम्ब के मामले में दूर रहना ही अच्छा है। किसी न किसी बात को लेकर असहमति चलती रहेगी। किसी मंगल कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। कई लोग एक साथ मिलेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो बहुत सावधानी बरतें, आपके किसी प्रस्ताव पर आपत्ति आयेगी, आपको किसी अन्य लोगों का सहयोग लेना ही पड़ेगा। संतान को लेकर आज मन ही मन चिंतित रहेंगे।

सिंह: कामकाज को लेकर मन में भारी चिंता रहेगी। आप अपने प्रमुख लक्ष्य को पूरा नहीं कर पा रहे हैं, आपका मन भी नहीं लग रहा है। कारोबारी यात्रा आपको लाभ दे सकती है, दूसरे शहरों से भी आपकी आय बढ़ेगी। अचानक लाभ की मात्रा भी बढ़ सकती है। भूमि-भवन के मामलों में जटिलता रहेगी, खरीदने का विचार त्याग दें। आज वाहन सम्बन्धी कोई परेशानी आ सकती है। संतान के लिए भी दिन शुभ रहेगा। कार्यालय में भी स्टाफ को लेकर मन में चिंतायें नहीं रहेंगी। खाने-पीने की आदतों पर नियंत्रण करना आवश्यक है। स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंता करें। धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी, कोई अतिरिक्त खर्चा कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या: आज का दिन बहुत शानदार जाने वाला है, जब आपके सोचे हुए सारे काम बनेंगे। भूमि, भवन या वाहन सम्बन्धी मामलों में गतिविधियां तेज हो जायेंगी। भूमि से लाभ होना सम्भव है। आज किसी न किसी कारण से आपकी यश-प्रशंसा बढ़ेगी और कई नये लोग आपसे मिलना चाहेंगे। व्यवसाय से सम्बन्धित बातें आगे बढ़ेंगी। विस्तार योजना पर भी काम करेंगे। आर्थिक लाभ के लिए किये जा रहे प्रयास सफल होने वाले ही हैं। आपके महत्वपूर्ण निर्णय किसी छोटे निर्णय पर आधारित हैं, यह बाधा भी दूर हो सकती है। आपकी माता के लिए आज का दिन बहुत शुभ है, उन्हें या तो कोई उपहार मिलेगा या उनके काम-काज में लाभ होगा। आध्यात्मिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी और कोई अच्छा अनुभव हो सकता है।

यह भी पढ़े : क्या होता है पितृदोष व मातृदोष


यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 12 December 2019 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, astro news, astrology, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved